क्षेत्र में शाम के समय लगने वाले सड़क जाम से आम जनता को मिलेगी राहत
सराईकेला, मई 25 -- सरायकेला। गम्हारिया और आदित्यपुर क्षेत्र में शाम के समय लगने वाले सड़क जाम से आम जनता को जल्द ही राहत मिलने वाली है। जिला प्रशासन ने शाम के समय में इन इलाकों में बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिसका जल्द ही ट्रायल शुरू किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की कमान एसपी निधि द्विवेदी ने संभाली है। उनके निर्देश पर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य शाम के समय लगने वाले जाम को खत्म करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। ट्रायल के दौरान ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और वाहनों के वैकल्पिक रूटों पर विशेष नजर रखी जाएगी।स्थानीय लोगों के अनुसार, हर दिन शाम के समय गम्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.