क्षेत्र में वर्चस्व बनाने को लेकर विपिन ने की थी फायरिंग
जमशेदपुर, जून 22 -- साकची स्थित जुबली पार्क के पास हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गोलमुरी निवासी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। विपिन की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि विपिन ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया था। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- जुबली पार्क फायरिंग मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.