बाराबंकी, फरवरी 22 -- जैदपुर। क्षेत्र के ग्राम कोला में स्थित लाइसेंसी शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले और तय दरों से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की माने तो दुकान पर सुबह निर्धारित समय से पहले ही आधा शटर खोलकर बिक्री शुरू हो जाती है और ग्राहकों से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित समय और रेट लिस्ट तय है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुबह से ही दुकान के बाहर शराब खरीदने लोगों का आना शुरु हो जाता है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.