आजमगढ़, अप्रैल 21 -- रानी की सराय। भीषण गर्मी में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। गर्मी के चलते शाम होते ही ओवरलोड के चलते पूरी रात तक पल-पल में बिजली ट्रीप करने से गुल हो जा रही है। जीगोदाम में ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व जल गया। उक्त जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से बाजार वासी बिलबिला उठे हैं। जबकि बिजली विभाग के कर्मी चैन की नींद सो रहे हैं। गर्मी का दबाव बढ़ते ही बिजली विभाग भी मनमानी पर उतार आया है। जेई की लापरवाही से कर्मचारियों के भरोसे उपकेंद्र चल रहा है। ऊजी गोदाम क्षेत्र के विनोद कुमार, राकेश कुमार, विजय, रमेश आदि ने कहा कि सूचना देने के बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। यह भी पढ़ें- गर्मी को देखते हुए वर्कशॉप में रिज़र्व में रिपेयर कर रखे गए ट्रांसफार्मर यह भी पढ़ें- गर्मी बढ़ने के साथ बिजली स...