बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- गेहूं खरीद के लिए सरकारी कांटा न लगने के कारण किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खानपुर व आस पास के क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित न होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर स्याना और औरंगाबाद के क्रय केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। किसान नानक सिंह, गुड्डू लोधी, राजकरण सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र में क्रय केंद्र न होने के कारण उन्हें अतिरिक्त परिवहन खर्च उठाना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि दूर स्थित केंद्रों पर लंबी कतारें और सीमित खरीद के कारण उनकी उपज समय पर नहीं बिक पा रही है। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें स्थानीय व्यापारियों को गेहूं कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है। क्षेत्र के सहकारी समितियों पर भी गेहूं की खरीद नहीं हो रही है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.