बाराबंकी, जून 29 -- दरियाबाद, संवाददाता। कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी का अवैध खनन बेखौफ तरीके से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी पुलिस की शह पर दो खनन माफिया दिन-रात जेसीबी और लोडर मशीनों से मिट्टी का अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बिक्री कर रहे हैं। लगातार हो रहे इस अवैध खनन से प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। कस्बे में बीएसएनएल टावर के पास स्थित एक आम के बाग में जेसीबी और लोडर मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। यहां से मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिन-रात मुख्य मार्गों से गुजर रही हैं, लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा उन्हें रोकने या जांचने की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। केवल दरियाबाद कस्बा ही नहीं, बल्कि अकबरपुर और अलियाबाद क्षेत्र में भी मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जार...