गंगापार, दिसम्बर 12 -- क्षेत्र में इस बार धान क्रय केंद्र न खुलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी खरीद व्यवस्था न होने के कारण किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि वे सरकारी दर पर धान बेचना चाहते हैं, लेकिन क्रय केंद्र की अनुपलब्धता और परिवहन खर्च के कारण मजबूरन निजी व्यापारियों को कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है। किसान रामनाथ यादव ने बताया कि हर साल गांव के पास क्रय केंद्र खुलता था, लेकिन इस बार व्यवस्था न होने से हमें नुकसान उठाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरौत क्षेत्र में शीघ्र धान क्रय केंद्र खोला जाए, ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...