पाकुड़, अप्रैल 4 -- अप्रैल माह की शुरुआत होते ही जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में सुबह 09:00 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्मी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमा 38 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के समय बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। बाजारों में भीड़ कम हो गई है और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह तेज धूप और बढ़ते तापमान की स्थिति बनी रह सकती है। यदि जल्द बारिश नहीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.