देहरादून, जुलाई 3 -- सतपुली। द हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वनाग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के तहत चयनित वॉलंटियर फायर फाइटर्स, हंस वन अग्नि प्रबंधन समितियों एवं समिति सदस्यों द्वारा वन विभाग के निर्देशन में चीड़ (पिरूल) की पत्तियों का व्यापक स्तर पर संग्रहण किया जा रहा है। इस पहल से जहां जंगलों में जमा अतिरिक्त ज्वलनशील पदार्थ (फ्यूल एवं बायोमास) को कम कर वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण में सहायता मिल रही है, वहीं ग्रामीणों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। वर्तमान में विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायतों पल्ली गांव, ओड़ल, खुन्डोली, कोटा मल्ला, कांडाई, चिनवाड़ी, टसीला, पोखरी, पाली मल्ली एवं पाली तल्ली सहित अन्य क्षेत्रों में समिति सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा पिरूल संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 76.265 टन (76...