वाराणसी, जून 28 -- पिंडरा। क्षेत्र में एक गांव के पास कार सवार बदमाशों ने मानसिक विक्षिप्त युवती का अपहरण कर लिया। उसके परिजनों ने शनिवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर में भाई ने बताया कि उसकी बहन मानसिक विक्षिप्त है। वह 25 जून को मीराशाह मजार पर मत्था टेकने गई थी। वह रात नौ बजे घर आ रही थी कि रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। यह भी पढ़ें- दो माह बाद बहन ने दर्ज कराई भाई की गुमशुदगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...