चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट। पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एसपी अरुण कुमार सिंह ने मातहतों के साथ अपराध समीक्षा की। कई थानेदारों को उन्होंने फटकार भी लगाई। सख्त हिदायत दी कि अगर इलाके में अवैध खनन आदि की शिकायतें मिली तो इसके लिए सीधे तौर पर थानेदार जिम्मेदार होंगे। क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी करें। तीन माह से अधिक लंबित विवेचनाओं का निस्तारण किया जाए। अपराध कम करने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए। कहा कि वारदातों में जिन हिस्ट्रीशीटरों की भूमिका मिले, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। जिन लोगों ने खुद में बदलाव किया है, उनकी हिस्ट्रीशीट बंद भी की जाए। एसपी ने भारी संख्या मे लंबित आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट न्यायालयों में एक सप्ता...