गिरडीह, अप्रैल 26 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी स्वेता कुमारी के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि एवं समाजसेवियों की बैठक हुई। जिसमें अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लेकर जानकारी साझा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को क्षेत्र में संचालित ज्वेलरी दुकानें, सीएससी केंद्रों में विशेष रूप से नजर रखकर अनजान लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को देने की बात कही गई। दागी लोगों एवं समाज में विकृति फैलानेवाले लोगों को चिन्हित कर उनकी गतिविधि की भी सूचना देने की बात कही। घरेलू हिंसा, आपसी विवाद, सामान्य महिला उत्पीड़न आदि छोटे-छोटे मामलों का निष्पादन पुलिस के सहयोग से ग्राम स्तर करवाने एवं छेड़खानी, नाबालिग के साथ अत्याचार, बाल विवाह, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना, तस्करी सहित अन्य संवेदनशील एवं व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.