जामताड़ा, अप्रैल 17 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। यादव संगठन समिति मिहिजाम के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को थाना प्रभारी प्रदीप राणा से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और क्षेत्र में सक्रिय छूटभैया अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। समिति के अध्यक्ष भोला यादव और शांति देवी ने स्पष्ट कहा कि मिहिजाम का माहौल तेजी से बिगड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में तथाकथित छुटभैये गैंग का आतंक बढ़ गया है। जिसके सदस्य खुलेआम गांजा, शराब और अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। इससे आम नागरिकों में भय का वातावरण बन गया है। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तत्काल लगाम लगाई जाए और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाए। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे तथाकथित अपराधियों पर नकेल कसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.