क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण इलाके में बुखार पीड़ित व मलेरिया ग्रसित रोगी की ली गई जानकारी
देवघर, सितम्बर 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची डॉ. अनिल कुमार द्वारा मंगलवार को जिला भीबीडी कार्यालय देवघर के अतिरिक्त जिला अंतर्गत सीएचसी मोहनपुर एवं सारवां सीएचसी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान सीएचसी मोहनपुर के ग्राम तुंबाबेल में चल रहे मलेरिया किटनाशी छिड़काव के द्वितीय चक्र का अनुश्रवण किया गया। मौके पर छिड़काव पंजी, दीवाल लेखन, घोल तैयार करने की विधि आदि का भी अवलोकन किया गया। जिसमें गुणवत्तापूर्ण छिड़काव कार्य संपादन को लेकर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही गांव में बुखार पीड़ित एवं मलेरिया ग्रसित रोगी की जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके बाद सीएचसी सारवां का निरीक्षण के क्रम में ओपीडी, लैब एवं दवा भंडार कक्ष का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.