बलरामपुर, मार्च 24 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बिशुनपुर बढईपुरवा के मजरे कोल्हुई में सोमवार शाम एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में चल रहा है। पीड़ित क्षेत्र पंचायत सदस्य नंद रामपाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे वह गांव के उत्तर स्थित अपने गन्ने के खेत को देखने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे किसी जंगली जानवर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि जान बचाने के लिए उन्होंने काफी देर तक संघर्ष किया, जिसके बाद किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकल पाए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। वहीं, रेंजर शत्रोहन ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.