झांसी, अप्रैल 7 -- झांसी, संवाददाता। रक्सा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव बाजना में भाजपा नेता के भतीजे व क्षेपं (क्षेत्र पंचायत) सदस्य ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बाजना निवासी अजेंद्र रजक भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। वहीं उनका भतीजा पातीराम रजक क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। उनकी घर की स्थिति ठीक नहीं थी। सोमवार की देर शाम वह पत्नी से घर जाने की बात कहकर निकले थे। फिर लौटकर नहीं आए। वह पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इसके बाद घर नहीं लौटे। वह पुराने घर गए। जहां उन्होंने कच्चे मकान में रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उनकी तलाश की। मंगलवार को पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.