हरदोई, जनवरी 5 -- मल्लावां। विकास खंड मल्लावां की क्षेत्र पंचायत संख्या 35 सनासी से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप यादव ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर अपने क्षेत्र में विकास कार्य न कराए जाने से आहत होकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप यादव ने डीएम को भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह वर्ष 2021 में क्षेत्र पंचायत संख्या 35 सनासी से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की होने वाली बैठकों में उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए कई बार प्रस्ताव दिए, लेकिन अब तक उनके क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रत्येक बैठक में विकास कार्यों की मांग रखने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार विकास कार्य की मांग करने पर तत्कालीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.