लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- सिकद्राबाद, संवाददाता। गोला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलहरी में वर्ष 2023-24 में क्षेत्र पंचायत सदस्य निधि से निर्मित अमृत सरोवर दो वर्ष के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया है। देखरेख के अभाव और निर्माण में कथित अनियमितताओं के चलते तालाब की स्थिति जर्जर बताई जा रही है। ग्रामीणों कृष्ण कुमार बाजपेई, प्रवीण, अनुज बाजपेई उर्फ कल्लू, सरवर, मोहसिन, सत्यम मिश्र, एहसान खान व असलम खान ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये की लागत से बने इस अमृत सरोवर में मानकों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि तालाब के चारों ओर बनी सड़कें मिट्टी में धंस गई हैं, मुख्य गेट और बाउंड्री वाल भरभराकर गिर गई है। ग्रामीणों के बैठने के लिए लगाई गई सीमेंटेड सीटें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान...