क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाते से उड़ाए 69 हजार रुपये
मेरठ, अप्रैल 10 -- छुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। उन्होंने उसके खाते से ऑनलाइन फ्रॉड कर 69 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। राजू पुत्र विजयपाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका खाता पीएनबी शाखा सरधना में है। आरोप है कि 10 अप्रैल को उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 69 हजार 724 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया, जहां उन्हें फ्रॉड होने का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.