क्षेत्र पंचायत सदस्य की मां और पत्नी समेत तीन को पीटा
हरदोई, जुलाई 1 -- टड़ियावां। गांव गौराडांडा में मंगलवार की रात पुरानी रंजिश में दबंगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य की मां और पत्नी के अलावा बीच बचाव करने वाले शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने अलग अलग दो तहरीर के मुताबिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव के अरविंद राठौर क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। मां सरला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि देर रात पड़ोस के एक रहने वाले एक परिवार चार युवकों ने रंजिशन उसे गालियां देते हुए पिटाई करनी शुरू दी। बचाने पहुंची उसकी बहू और पड़ोस के अनुज राठौर पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि पीड़िता सरला के अलावा अनुज की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.