संभल, अप्रैल 17 -- विकासखंड संभल परिसर में गुरुवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक में विकास कार्यों को नई दिशा देने वाले कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक का माहौल सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहा। जहां जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव रखे। बैठक में पांच गांवों में नए श्मशान घाट निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी सहमति बनी। जिससे गांवों में सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेंगी। ग्रामीणों के लिए जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए पांच तालाबों के चरणबद्ध विकास का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया। यह भी पढ़ें- कान्हाचट्टी प्रखंड सभागार में डीसी के ...