बाराबंकी, मार्च 26 -- रामनगर। ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आहूत की गई है। बैठक में पौधरोपण,पंचायत घर, नलकूप, पानी टंकी संचालन सहित कई विकास कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। क्षेत्र पंचायत के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रस्ताव और समस्याएं बैठक में रखेंगे। जिन पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। बीडीओ जितेंद्र कुमार ने बैठक को लेकर सभी ग्राम पंचायत सचिवों, एडीओ और ब्लॉक स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बैठक में सभी संबंधित अधिकारी समय से उपस्थित होकर कार्यवाही को सफल बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...