बरेली, फरवरी 6 -- क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार की अध्यक्षता में हुई। इसमें गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके अलावा करोड़ों के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम, 15वें राज्य वित्त आयोग, मनरेगा की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि वह अपनी निधि से आवारा घूम रहे सांड़ों के लिए 25 लाख रुपये से गोशाला निर्माण कराएंगे। इसका निर्माण दलेल नगर में होगा। रविशंकर गंगवार ने बताया कि अब तक क्षेत्र पंचायत से सभी 79 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में एक करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पास किए गए हैं। अब जो पुलिया, नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिग, सीसी रोड, आदि का निर्माण कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख ने मधुनगला गो...