सोनभद्र, जून 23 -- सोनभद्र। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला एवं रामसेवक पटेल मौजूद रहे। बैठक में शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, घरौनी, खतौनी सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में लखनऊ के कोचिंग सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले 15 छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बीडीओ लालजी शुक्ला, एडीओ आईएसबी इमरान खान, सुधीर श्रीवास्तव, मंगल पटेल, अवधेश चौबे, मुलायम सिंह यादव, पिंकू पांडेय, पवन शुक्ला, गुड...