क्षेत्र पंचायत बैठक में दो करोड़ का विकास बजट पारित
सोनभद्र, जून 9 -- कोन। विकास खंड कोन स्थित एमआरएफ सभागार में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए लगभग दो करोड़ रुपये के विकास बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि से हुई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क, पेयजल, नाली, सामुदायिक भवन समेत विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.