अलीगढ़, जून 25 -- अकराबाद, संवाददाता। विकास खण्ड अकराबाद सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ के प्रस्तावों को पास कर दिया गया।बैठक में मनरेगा, ग्रामीण आवास, पंचम एवं 15वें वित्त आयोग से संचालित विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पशुपालन एवं गौ-संरक्षण से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय श्योराज सिंह ने कहा ...