बरेली, जुलाई 1 -- बहेड़ी। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी है।ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की मीटिंग हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख ने कहाकि जहां जरूरी है वहां विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराएं। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की योजनाओं, निर्माण कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए अमली जामा पहुंचाने को कहा। बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने आंगनबाड़ी संबंधित योजनाओं के बारे में बताते हुए बच्चों को संतुलित भोजन और गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को बताया। यह भी पढ़ें- आईसीडीएस योजनाओं क...