जौनपुर, मई 13 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक सभागार में बुधवार को ब्लाक प्रमुख बदामा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान की तरफ से 10 करोड़ का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए रखा गया। बैठक में पिछली कार्यवाही की की पुष्टि हुई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, 15वे वित्त, पंचम वित्त, मनरेगा, पीएम आवास योजना, सीएम आवास योजना, आवास विहीन परिवार का सर्वे, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, फैमिली आईडी, जीरो पावर्टी, फॉर्मर रजिस्ट्री, समस्त प्रकार की पेंशन योजनाओं पर विचार किया गया। सभी विभागों की तरफ से संचालित योजनों की जानकारी दी गई। बैठक सभी को स्व जनगणना करने के बारे में ब्लाक मिशन मैनेजर राहुल सिंह ने जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को विकास योजनाओं की दी गई जानकार...