प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतापगढ़ क्षेत्र पंचायत समिति बुधवार को हंगामेदार बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के मद में साढ़े 18 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर मुहर लगी है। लालगंज क्षेत्र पंचायत समिति की पूर्व निर्धारित बैठक ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज की अध्यक्षता में दोपहर में शुरू हुई। बैठक में सदस्यों ने जनपदस्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर हंगामा शुरू कर दिया। नाराज सदस्य बैठक का बहिष्कार कर सभागार से बाहर आ गए। इस पर प्रमुख अमित सिंह ने जिले के पीडी दयाराम वर्मा से फोन पर वार्ता की। पीडी ने प्रमुख के माध्यम से सदस्यों को भरोसा दिलाया कि अगली बैठक में सभी जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद बैठक की कार्रवाई ब्लॉक प्रमुख के अनुरोध पर शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख अमित सिंह ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.