क्षेत्र पंचायत की बैठक में सक्षम अधिकारियों के नहीं आने पर बिफरे विधायक
विकासनगर, जून 16 -- क्षेत्र पंचायत चकराता की बैठक ब्लाक सभागार में मंगलवार को हुई। बैठक में नदारद रहने वाले अधिकारियों को विधायक प्रीतम सिंह ने दूरभाष पर ही फटकार लगाई, जबकि कुछ विभागों के सक्षम अधिकारियों के बैठक में नहीं आने पर कनिष्ठ अधिकारियों को वापस लौटाया। विधायक ने अधिकारियों को रवैये में सुधार लाने के निर्देश दिए। चकराता के ग्वासापुल स्थित खंड विकास कार्यालय के सभागार में ब्लॉक प्रमुख आशा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जल निगम, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, वन, लघु सिंचाई विभाग के सक्षम अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर संबंधित अधिकारियों को वापस भेजा गया और अगली बैठक में सक्षम अधिकारियों के शामिल होने के निर्देश दिए। कई प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.