लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- ब्लॉक बिजुआ में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमन गिरि मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बिजुआ क्षेत्र में अब तक लागू की गई परियोजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। विधायक अमन गिरि ने प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नेहा राज, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बच्चू सिंह, प्रधान ओमकार सिंह, वेद प्रकाश दीक्षित, पूर्व प्रधान संजय सिंह, प्रधान आशीष तिवारी, प्रधान चरनपाल सिंह, प्रधान मुकेश सिंह, प...