बागपत, मार्च 25 -- बालैनी। पिलाना ब्लॉक में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकरी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गांवों में विकास कार्य कराने के लिए लाखों रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। बुधवार को पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मीटिंग ली। मीटिंग में गांवों में इंटरलॉकिंग खड़ंजे, नाले, सोलर लाइट, हाईमास्क लाइट सहित अन्य विकास कार्य कराने के लिए 75 लाख 40 हजार रुपये के विकास कार्य सर्वसम्मति से पास किए गए। मीटिंग में ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने कहा की सभी जनप्रतिनिधि अपने गांवों में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि अगर बच्चें शिक्षित होंगे तो गांव तरक्की और खुशहाली की और जाएगा। कहा कि लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक करें और पानी बर्बाद ना क...