बागपत, फरवरी 25 -- बागपत खंड विकास कार्यालय पर बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। नोडल अधिकारी की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच हुई बैठक हंगामेदार रही। बैठक में प्रधान प्रतिनिधियों के शामिल होने पर खूब हंगामा हुआ। ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने इसका विरोध किया। वहीं, बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर गांवों में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। स्थिति तनावपूर्ण बनती देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने बैठक में पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद बैठक में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो को पास किया गया। चार करोड़ रुपये के प्रस्तावों की अग्रिम कार्ययोजना तैयार की गई। गत चार फरवरी को बागपत के खंड़ विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन सदस्यों का कोरम पूर...