क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधानों को सौंपे गए प्रशासक नियुक्ति पत्र
बहराइच, जून 17 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। मिहींपुरवा ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। बीडीओ विनोद कुमार यादव ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसकी सदस्यों ने पुष्टि की। इस अवसर पर प्रधानों को प्रशासक नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बीडीओ ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों का आपसी समन्वय आवश्यक है। भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह उर्फ बैजू सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मदेशिया ने प्रधानों को ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का आह्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.