देवरिया, मार्च 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों का विवरण पटल पर रखा। इसकी सदस्यों ने एकमत से पुष्टि की। ब्लाक प्रमुख मुन्नी लाल ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के अधूरे कार्यो को जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान एडीओ अनिल कुमार चौबे, बीईओ सूरज सिंह, डॉ रजत कुमार, संदीप सिंह, अमरेन्द्र सिंह मिन्टू, पंकज यादव, सेंटर सिंह, वैभव कुमार सिंह, लालमोहन व अमरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...