बागपत, मई 16 -- खंड विकास कार्यालय सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों को ध्वनिमत से पारित किया गया। क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याएं एवं विकास संबंधी प्रस्ताव रखे। बैठक में तालाबों के सौंदर्यीकरण, नाला नाली निर्माण, खड़ंजा मार्ग, सीसी रोड तथा इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।...