देवरिया, अप्रैल 30 -- बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पथरदेवा ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें करीब तीन करोड़ के विकास प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान सदस्यों ने गांव में सीसी रोड, नाली निर्माण व सामुदायिक भवन बनाने की मांग की। यह भी पढ़ें- देवरिया नगर पालिका का पास हुआ 1.29 अरब का बजटपिछली कार्यवाही की पुष्टि सबसे पहले सदन ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि की। उसके बाद पक्की नालियों के निर्माण, सड़कों के विकास, शौचालय निर्माण व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों का प्रस्ताव सदन को उपलब्ध कराया। ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है। यह भी पढ़ें- सभी विधान सभा क्षेत्र में बनेगा ...