देवरिया, जून 25 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद।ब्लॉक सभागार सलेमपुर में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लॉक प्रमुख सीमा सिंह तथा खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- बीडीसी की बैठक में सड़क, स्वास्थ्य पर जोर ब्लॉक प्रम...