लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- रमियाबेहड। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक ब्लॉक प्रमुख कल्पना वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्यों के लिए 21 करोड़ 29 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा कर कार्ययोजना तय की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 18 करोड़ 86 लाख रुपये के प्रस्ताव रखे। पंचम राज्य वित्त एवं 15वें केंद्रीय वित्त आयोग मद में 4 करोड़ 12 लाख रुपये के कार्यों के लिए भी बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। बीडीओ श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 10.10 करोड़ रुपये का लेबर बजट प्राप्त हुआ था, इसमें से 9.94 करोड़ रुपये विकास कार्यों में खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 603 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध क...