सोनभद्र, अप्रैल 18 -- केकराही, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड करमा के सभागार में शनिवार को घोरावल विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत निधि एवं विधायक नीधि से कराए गए विकास 16 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही विधायक ने राष्ट्रीय राज्य आजीविका मिशन के तहत 32 उत्पादक समूहों की इकाई का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस मौके पर विकास खंड करमा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं और प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने भाजपा सरकार के माध्यम से महिलाओं के उत्थान एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में चल रहे प्रयास को बताते हुए कहा कि मह...