क्षेत्र पंचायतों के कामकाज पर अब एडीओ पंचायत करेंगे निगरानी
प्रयागराज, अगस्त 11 -- क्षेत्र पंचायतों के नियामकीय कार्यों और पंचायती राज विभाग की विकास योजनाओं में लापरवाही अब भारी पड़ेगी। शासन के निर्देश पर डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने जिले के सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र पंचायतों को केंद्रीय वित्त आयोग (सीएफसी) और राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) से मिलने वाली धनराशि का नियमानुसार उपयोग नहीं होने को शासन ने गंभीरता से लिया है। क्षेत्र पंचायत स्तर पर बीडीओ के अधीन रहते हुए एडीओ पंचायत सभी नियामकीय कार्यों का संपादन करेंगे। पंचायती राज विभाग से वित्त पोषित योजनाओं के निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी एडीओ पंचायत की होगी। वहीं, डीपीआरओ क्षेत्र पंचायतों से जुड़े नियामकीय कार्यों और योजनाओं की जांच एवं अनुश्रवण करेंगे। डीपीआरओ के क्षेत्र पंचायत कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.