क्षेत्र के 50 हजार से अधिक किसानों को उधार खाद के लिए करना पड़ेगा इंतजार
रुडकी, मई 22 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर तहसील क्षेत्र के 50 हजार से अधिक किसानों को अभी उधार में खाद मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। क्योंकि ऋण सीमा नहीं बनने की वजह से गन्ना समिति नगद में खाद खरीदकर किसानों को दे रही है। समिति की ओर से किसानों को उधार में खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां और कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं। बाद में जब किसानों के गन्ना भुगतान का पैसा शुगर मिल के माध्यम से समिति को भेजा जाता है, तो उस समय समिति अपना पैसा काट लेती है। लेकिन पिछले दिनों लक्सर गन्ना विकास समिति में खाद की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया था, जिसके बाद से समिति द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेश पर क्षेत्रीय किसानों को नगद में पांच बोरी खाद दी जा रही है। यह भी पढ़ें- समिति में खाद के लिए परेशान क्षेत्रीय किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.