रिषिकेष, मई 17 -- सूर्य किरण वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को विभिन्न स्कूलों के 21 मेधावियों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। विस्थापित कॉलोनी इंद्रानगर स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम सभा ऋषिकेश के पूर्व ग्राम प्रधान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की 77वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को भी जीवन में अपनाना चाहिए। सूर्य किरण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डीबीपीएस रावत ने कहा कि सोसायटी क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों के लिए प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के क...