किशनगंज, अप्रैल 4 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के हिम्मतनगर पंचायत के पूर्व मुखिया मुखिया मशकूर आलम ने शुक्रवार को बालानगर में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक पर क्षेत्र के विकास व आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में कोचाधामन के एमआईएम विधायक सरवर आलम भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र के विकास से संबंधित बातों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व मुखिया मशकूर आलम ने कहा कि पिछले कुछ समय से हिम्मतनगर पंचायत में विकास कार्य की रफ्तार कुछ धीमी हो गई है। वहीं विधायक सरवर आलम ने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सामूहिक प्रयास से ही क्षेत्र का समुचित विकास होता है। मौके पर मतलूब आलम,पूर्व शिक्षक योगेंद्र प्रसाद ,फिरोज आलम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।...