कन्नौज, जुलाई 14 -- कन्नौज, संवाददाता। क्षेत्र का विकास कैसे किया जाए और जनहित की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक सुलभता से कैसे पहुंचे, ऐसे मुद्दों को लेकर सदर विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार की रोजगारपरक योजनाओं का लाभ युवाओं को अधिक से अधिक मिले, इसके लिए युवाओं को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र की दो-दो विकास योजनाओं को चिन्हित करें। जिसका सीधा लाभ नागरिकों को मिल सके। ऐसी योजनाओं को सभी मिल कर पूरा होने में सहयोग करेंगे। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी चिन्हित किए जाएं जो किसी कारणवश रुक गए हों या शासन स्तर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.