चतरा, जून 27 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड प्रखंड की पेटादरी पंचायत में बुनियादी सुविधाओं और बेहतर सड़क संपर्क को लेकर स्थानीय निवासी व समाजसेवी बसंत यादव काफी सक्रिय और गंभीर नजर आ रहे हैं। क्षेत्र की बदहाल सड़कों के कारण ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानियों को देखते हुए, बसंत यादव ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात की और उन्हें एक औपचारिक मांग-पत्र सौंपा। यादव ने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी ढांचे के निर्माण पर जोर दिया है। उन्होंने प्रमुख रूप से सदाफर आरईओ (फएड) रोड से आंगनबाड़ी केंद्र होते हुए दशकर्म घाट तक पक्की सड़क और वहां एक पक्के बांध के निर्माण की मांग की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कनौड़ी मंडप से धरमपुर नदी तक सड़क, पेटादरी में बासुदेव दांगी के घर से लेंढ़िया तक संपर्क मार्ग, और मनहे गांव में अरविंद सिंह के घर स...