क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण खबर:-- रिवरसाइड में 10 दिनों से जलापूर्ति ठप, पानी के लिए हाहाकार
रामगढ़, मई 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के रिवरसाइड इलाके में विगत 10 दिनों से सीसीएल की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। इससे सीसीएल कॉलोनियों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। एक ओर भीषण गर्मी और लगातार बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर पानी नहीं मिलने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रिवरसाइड स्थित बुधबाजार दोतल्ला, इममीगाछ और चीफ हाउस पंचायत के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। घरों में खाना बनाने से लेकर रोजमर्रा के कार्य और पीने के पानी तक के लिए लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने मजबूरी में नदी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं जार वाले पानी की मांग अचानक बढ़ जाने से उसकी उपलब्धता भी प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि बिजली संकट के कारण पतरातू डैम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.