कौशाम्बी, फरवरी 23 -- सदर रेंज के करारी क्षेत्र में इन दिनों हरे पेड़ों की शामत सी आ गई है। अवैध आरा मशीन संचालकों द्वारा एक-दो पेड़ का परमिट बनवाकर कई हरे-भरे पेड़ों को निशाना बनाया जा रहा है। विभागीय जिम्मेदार हैं कि न तो अवैध आरा मशीनों पर शिकंजा कस पा रहे हैं और न ही पेड़ों की अंधाधुंध कटान पर अंकुश लग पा रहा है, जो प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है। करारी कस्बे में आधा दर्जन आरा मशीनों का संचालन वन विभाग के जिम्मेदारों की रहनुमाई पर अर्से से होता चला आ रहा है। इन पर लगभग दस वर्ष पूर्व रहे डीएफओ गणेश शंकर भट्ट ने पूरी तरह से अंकुश लगा दिया था। उनके कार्यकाल में अवैध आरा मशीन संचालक व लकड़ी माफिया थर-थर कांप रहे थे। लेकिन उनका स्थानांतरण होने के बाद से आज तक इन अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध कभी भी सख्त कदम नहीं उठाया गया। मौजूदा शासन काल में माना जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.