कोडरमा, जनवरी 4 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र में सांसद मद से संचालित डेढ़ दर्जन योजनाओं का उद्घाटन किया तथा 14 नई योजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर देवीपुर पंचायत के डोंगोडीह स्थित साहू भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कुल एक करोड़ दो लाख रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। ये सभी योजनाएं स्थानीय लोगों की सहमति एवं आवश्यकता के अनुसार चिन्हित स्थलों पर लगाई गई हैं। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनका हमेशा से मिशन और विजन रहा है, और आगे भी क्रमबद्ध तरीके से सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे। मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वि...