रिषिकेष, मार्च 29 -- गढ़ महिला उत्थान समिति महिला उत्थान और सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है। इसके तहत समिति विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को धार्मिक यात्रा के जरिए विभिन्न देवी मंदिरों के दर्शन करवा रही है और देवी मंदिरों के महत्व की जानकारियां भी दी जा रही है। रविवार को गढ़ महिला उत्थान समिति ने ग्रामसभा श्यामपुर भल्ला फार्म में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके तहत श्यामपुर प्रधान विजय लक्ष्मी पंवार और यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने माता की ध्वज दिखाकर क्षेत्रीय महिलाओं से भरी बस को चंद्रबदनी देवी मंदिर हेतु टिहरी के लिए रवाना किया। प्रधान विजयलक्ष्मी पंवार ने कहा कि मां चंद्रबदनी की यह पावन यात्रा केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में एकता, सेवा भाव और सनातन संस्कारों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे धार्मिक आयोजन समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.